आष्टा: विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार श्रीमती वंदना त्रिपाठी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, आष्टा द्वारा दिनांक 19 नवंबर 2024 को जे. डी. किड्स स्कूल, आष्टा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में श्रीमती त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को किशोर न्याय बोर्ड और बाल यौन शोषण अधिनियम 2012 के विषय में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन स्कूल प्राचार्य दुर्गेश प्रताप मेवाड़ा ने किया।उक्त कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर दीपक मेवाड़ा, राम जोटे, अखलेश मेवाड़ा, दीपेश मेवाड़ा, रूपाली सोनी, रजनी मेवाड़ा, प्रिजवल गिरि, निशा पिपलोदिया, मोनिका कुशवाह, सालेहा खान सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उद्देश्य:विधिक जागरूकता शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनों और विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना है। शिविर में विशेष रूप से किशोर न्याय बोर्ड और बाल यौन शोषण अधिनियम 2012 के बारे में जानकारी दी गई, ताकि बच्चे कानूनी सुरक्षा और सहायता के विषय में जागरूक हों। इसके माध्यम से समाज में कानूनी समझ विकसित करना और बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।

Leave a Comment