विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने दिया भरोसा, नहरों की सफाई और किसानों की जरूरतें होंगी पूरी।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा: रामपुरा खुर्द सिंचाई परियोजना से लाभान्वित सिद्धीकगंज क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के किसानों ने पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और नहरों की सफाई की मांग को लेकर आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर से मुलाकात की।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर इलाही के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने ज्ञापन सौंपा और कहा कि डैम में इस बार पानी का स्तर कम है, जिससे उनकी फसलों के लिए सिंचाई की चुनौती उत्पन्न हो रही है।किसानों ने बताया कि रामपुरा डैम में इस बार केवल 12 फीट पानी संग्रहित है, जबकि सामान्यतः 18 फीट पानी होता है। नहरों में छोड़ा गया पानी सफाई न होने के कारण अंतिम छोर तक नहीं पहुंच रहा। किसानों ने मांग की कि डैम से सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी छोड़ा जाए और नहरों की तत्काल सफाई कराई जाए।विधायक ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के साथ है और उनकी जरूरतें प्राथमिकता पर पूरी की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत नहरों की सफाई के निर्देश दिए।

साथ ही, आष्टा नगर के लिए पाइपलाइन योजना का कार्य शीघ्र शुरू करने का वादा किया।इस अवसर पर 100 से अधिक किसान, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर इलाही, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, लक्ष्मीनारायण पाटीदार सहित कई प्रमुख किसान उपस्थित रहे।


