बच्चों के मॉडलों की सराहना, पुरस्कार और प्रशंसा पत्र वितरित
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा: आज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, और पर्यावरण विषयों पर आधारित 47 बच्चों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर और उपयोगी मॉडल बनाए।प्रदर्शनी के दौरान बच्चों ने थीम सॉन्ग गाए और एक लघु नाटक का भी मंचन किया। विकासखंड के शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों के मॉडलों को देखकर उनकी सराहना की।

इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को शील्ड और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुशवाह, बीआरसीसी तरुण कुमार बैरागी, सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य सितवत खान, मॉडल स्कूल प्राचार्य धीरज सिंह राजपूत, बीएसी मनोज विश्वकर्मा, फूलचंद्र संकले, नारायण सिंह मेवाड़ा, ज्ञान सिंह मेवाड़ा, सुरेश चंद्र राठौर, मांगीलाल सिसोदिया, केदार सिंह परमार, लखनलाल ठाकुर और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों और अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उनकी रचनात्मकता की प्रशंसा की।

