रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल ने किया रथ यात्रा का स्वागत

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। सनातन समाज में एकता व समरसता जाग्रत करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सामाजिक समरसता साधु-संतों की रथयात्रा निकाली गई, जो गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई खंडेलवाल चौराहा पहुंची, जहां रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, पार्षद रवि शर्मा, नीलेश खंडेलवाल, नयनराज मेवाड़ा, वैभव मेवाड़ा, मानवेन्द्र परिहार, जतीन मेवाड़ा, राहुल वर्मा आदि मौजूद थे। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा निकाली जा रही रथ यात्रा में साधु-संतों के साथ प्राचीन शंकर मंदिर के पुजारी हेमंत गिरी, चंदरसिंह राजपूत सहित अन्य सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री विजयवर्गीय का किया स्वागत

आष्टा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपने कालापीपल दौरा पर जाते समय अल्प समय के लिए बायपास स्थित पटेल होटल पर रूके जहां विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में स्वागत हुआ, तत्पश्चात्् नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, धारासिंह पटेल, मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षदगण कमलेश जैन, डॉ. सलीम खान, रवि शर्मा, अरशद अली द्वारा स्वागत किया।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा नगर विकास के संबंध में नगरपालिका द्वारा बनाई गई कार्ययोजना से मंत्री श्री विजयवर्गीय को अवगत कराया, वहीं आगामी विस्तृत नगर विकास की योजनाओं को स्वीकृत कर धरातल पर उतारने का आग्रह जनप्रतिनिधि मंडल ने मंत्री श्री विजयवर्गीय से किया। इस अवसर पर राजेश बनवट, मुबीन शाह, अमित मूंदड़ा, कमलेश विश्वकर्मा, मशरूर खां सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment