कांग्रेस नेता बलबहादुर सिंह भगत को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष स्वर्गीय श्री बलबहादुर सिंह भगत के ग्रह ग्राम अरनियाराम में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्वर्गीय बलबहादुर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्वर्गीय बलबहादुर सिंह एक निडर और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। श्री वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वर्गीय बलबहादुर सिंह एक निडर और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने हमेशा सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई और उनकी अनुपस्थिति पार्टी और समाज दोनों के लिए बड़ी क्षति है।

वे लोगों के दुख-सुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे और उनकी सहायता करना उनका प्राथमिक कर्तव्य था।इस अवसर पर श्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ और स्थानीय नेता भी उपस्थित थे, जिनमें एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद खान, और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे। सभी ने ग्राम पहुंचकर स्वर्गीय बलबहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार को सांत्वना दी।

दबंग न्यूज भोपाल, न्यूज नेशन नेटवर्क 81, आष्टा न्यूज पोर्टल द्वारा श्री स्व बल बहादुर सिंह जी को हार्दिक श्रद्धांजलि

Leave a Comment