शासकीय मॉडल स्कूल आष्टा में साइकिल वितरण समारोह आयोजित

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

दिनांक 29 नवंबर 2024 को शासकीय मॉडल स्कूल, आष्टा में मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर थे। अध्यक्षता श्री राय सिंह मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने की।

विशेष अतिथि के रूप में श्री रवि शर्मा, पार्षद (वार्ड क्रमांक 16) उपस्थित रहे।समारोह के दौरान कक्षा 6 और 9 के 76 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई।

इसके साथ ही कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री धीरज सिंह राजपूत एवं समस्त शाला परिवार मौजूद रहा।

शासकीय स्कूलों में साइकिल वितरण:

शिक्षा को बढ़ावा देने की पहलशासकीय स्कूलों में छात्रों को साइकिल वितरण योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य शिक्षा के प्रति बच्चों और उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Comment