रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

*सीहोर पुलिस- थाना अहमदपुर पुलिस टीम ने गुमशुदा बालक को 12 घंटे में सकुशल भोपाल से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया*
*घटना का संक्षिप्त विवरण* –
दिनांक 28/11/2024 को सूचनाकर्ता ने थाना अहमदपुर में आकर रिपोर्ट किया की मैं ग्राम बदरकसानी थाना अहमदपुर में रहता हूँ ।

दिनांक 28/11/2024 को सुबह घर से ग्राम कलारा का बोलकर निकला जो घर वापस नहीं आया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अहमदपुर में अपराध कर अनुसंधान में लिया गया । प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग निर्देशन एवं अनु.वि.अधिकारी पुलिस सुश्री पूजा शर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अहमदपुर अविनाश भोपले के नेत्रत्व में तत्काल बालक की तलाश हेतु अहमदपुर पुलिस टीम गठित की गई ।

पुलिस टीम थाना प्रभारी अहमदपुर अविनाश भोपले द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करते सीसीटीव्ही कैमरो की मदद, तकनिकी सहायता मुखबिर तंत्र की सहायता से बालक को भोपाल से 12 घण्टे में सकुशल दस्तयाब कर परिवार को सुपुर्द किया । गुम बालक के परिजनो ने अहमदपुर पुलिस की तत्पर एवं कार्यवाही की प्रशंसा कर धन्यबाद ज्ञापित किया।

*सराहनीय योगदानः-*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अहमदपुर उपनिरीक्षक अविनाश भोपले , सउनि सुरेन्द्र सिंह सिकरवार , प्रआर 597 राजेश मालवीय , आरक्षक 694 वीरेन्द्र सिह , सैनिक 184 कुमेर सिंह कि सराहनीय काम रहा है ।

