रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा: जुनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरी जी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ कोठरी का मासिक सत्संग 1 दिसंबर 2024, रविवार को ग्राम मानाखेड़ी में आयोजित किया जाएगा।

इसका आयोजन पटेल बलदेव प्रसाद, अर्जुनसिंह पटेल एवं उनके परिवार द्वारा उनके निज निवास श्रीधाम निवास मानाखेड़ी पर किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक होगा।
प्रभु प्रेमी संघ शाखा कोठरी ने सभी धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से सत्संग में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

