रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा के छोटे भाई और होटल व्यापारी संघ के अध्यक्ष, साथ ही नगर मंडल की बूथ समिति के अध्यक्ष आदेश शर्मा का हाल ही में दुखद निधन हो गया था।

इस मौके पर सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय, जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती और कोषाध्यक्ष ओम पटेल शर्मा निवास पर पहुंचे।उन्होंने आदेश शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सीहोर जिला भाजपा की ओर से संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला अध्यक्ष और प्रभारी ने शोकाकुल शर्मा परिवार से मुलाकात की और उनके दुख में सहभागी बने।


