राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर आष्टा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में अधिवक्ता निलेश कुमार शर्मा और देवकरण पहलवान ने बाबा साहब के योगदानों को याद करते हुए कहा कि वे एक महान विधिवेत्ता, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। सामाजिक और आर्थिक भेदभाव के बावजूद, उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और समाज सुधार में अहम भूमिका निभाई।इस अवसर पर अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष लखनलाल खंडारे, सचिव कुलदीप शर्मा, भूपेश जामलिया, रामेश्वर धनगर, जी.एल. मालवीय, सुनील कचनेरिया, कुलदीप ठाकुर, योगेंद्र सिंह ठाकुर, बाबूलाल परमार, जे.पी. शर्मा, जितेंद्र दुबे, जुगल पाटीदार, ललित देवतमाल, दीपक खजुरिया, सुनील वर्मा, के.एल. पेरवाल, एच.पी. मालवीय, जीवन नागलिया और अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।सभी ने बाबा साहब के विचारों और योगदानों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment