रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा के शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय में एड्स जागरुकता सप्ताह के तहत प्रभारी प्राचार्य डॉ. अबेका खरे के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर कनौद रोड और भोपाल नाका से होते हुए पुनः महाविद्यालय में संपन्न हुई।

एड्स जागरुकता सप्ताह के दौरान महाविद्यालय में विगत 7 दिनों से कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वाहन रैली का मुख्य उद्देश्य एच.आई.वी. एड्स के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना था।

रैली में महाविद्यालय के डॉ. ललिता राय श्रीवास्तव, डॉ. दीपेश पाठक, डॉ. मेघा जैन, जयपाल विश्वकर्मा, जगदीश नागले, सुरेंद्र यादव, वसीम खान, रामेश्वर उईके समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह अभियान समाज को एड्स के प्रति संवेदनशील और जागरुक बनाने का प्रयास था।


