संबल योजना के तहत नपाध्यक्ष मेवाड़ा ने 4 हितग्राहियों को सौंपे 12 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी संबल योजना मृतक परिजनों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी योजना के तहत आज नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा ने अपने निज कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 4 हितग्राहियों को 12 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल का कार्य करती है। दुर्घटना में मृत्यु होने पर दीपक रेखा मालवीय और प्रवीण ललिता पाठक को 4-4 लाख रुपये, जबकि सामान्य मृत्यु पर नर्बतसिंह प्रीति परमार और घनश्याम सुनीता गोस्वामी को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।रायसिंह मेवाड़ा ने मृतक परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि परिवार के मुखिया की कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता, लेकिन सरकार की यह योजना कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है।

उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया कि वे इस राशि का सही उपयोग करते हुए अपने परिवार और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाएं।इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षदगण अंजनी चौरसिया, तेजसिंह राठौर, कमलेश जैन, डॉ. सलीम खान, विशाल चौरसिया, राजेश दुबे, बाबूलाल जाटव, आशीष बैरागी, रोहित कालेलकर सहित कई हितग्राही और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Comment