शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय आष्टा ने एड्स जागरूकता सप्ताह के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में 4 दिसंबर 2024, को एड्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।महाविद्यालय की प्राचार्य, डॉ. पुष्पलता मिश्रा ने विद्यार्थियों को एड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान अंकित राठौर, द्वितीय स्थान आशा, और तृतीय स्थान रानू मेवाड़ा ने हासिल किया।

कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. ललिता राय श्रीवास्तव, डॉ. अबेका खरे, सुश्री वैशाली रामटेके, सुरेंद्र यादव, जगदीश नागल, रामेश्वर अहीके, डॉ. मेघा जैन, डॉ. बेला सुराणा, डॉ. अमिला पटेल, सुश्री शिवानी मालवीय सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को एड्स के प्रति जागरूक करना और समाज में इस संदेश को फैलाना था।

Leave a Comment