आष्टा होटल व्यापारी संघ के युवा अध्यक्ष आदेश शर्मा का दुर्घटना में आकस्मिक निधन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा होटल व्यापारी संघ के युवा अध्यक्ष *आदेश शर्मा* का मध्य रात्रि में अपनी गाड़ी में कुछ खराबी आ जाने के कारण नीचे उतरने पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर के कारण उनका निधन हो गया। नगर के सिविल अस्पताल में उनका पीएम होकर परिवार को उनका शव सोपा गया।

स्वर्गीय आदेश शर्मा नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा के अनुज थे।

भाजपा में भी वह सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते थे। दुखद दुर्घटना के कारण नगर ने एक समाजसेवी, भाजपा ने अपने कार्यकर्ता को खो दिया।नगर के युवा व्यवसाई,व्यापार महासंघ के प्रमुख,श्री टीकाराम जी शर्मा के सुपुत्र, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री अतुल शर्मा के छोटे भाई, और ध्रुव व ओम के पिता, *श्री आदेश शर्मा* का बीती रात वाहन दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। जैसे ही नगर में समाचार सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ हर कोई स्तब्ध रह गया।श्री शर्मा का खुद का व्यवसाय था,समाजसेवा में अग्रणीय,करोना काल में भी सक्रिय भूमिका निभाने वाले ऐसे सख्श को समाज के हर वर्ग ने उनकी अंतिम यात्रा में कंधा देकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

*समाज सेवा में योगदान*

श्री आदेश शर्मा समाज सेवा में अत्यंत सक्रिय थे। उन्होंने गरीबों की सहायता, सामाजिक कार्यों में भागीदारी, और युवाओं को प्रेरित करने जैसे अनेक कार्य किए। उनके प्रयासों को समाज हमेशा याद रखेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति प्रदान करें।

Leave a Comment