रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

निर्धारित लक्ष्य से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने पर सीएमओ ने किया कर्मचारियों का सम्मानआष्टा – जिला कलेक्टर प्रवीणसिंह अढ़ायच के निर्देशानुसार जिले की नगरीय निकायों को 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नागरिकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इसी क्रम में, आष्टा नगरपालिका को 1200 बीओसीडब्लू (BOCW) कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य सौंपा गया।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) राजेश सक्सेना के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारियों ने आवंटित लक्ष्य से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर यह कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस उपलब्धि से प्रसन्न होकर सीएमओ ने नपा सभाकक्ष में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया।

बैठक के दौरान सीएमओ श्री सक्सेना ने आगामी 14 दिसंबर को न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में नगरपालिका की बकाया राशि की वसूली को लेकर सभी कर्मचारियों को 10 से 14 दिसंबर तक सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक बकाया राशि वसूलने का लक्ष्य भी निर्धारित किया।


