जुझारू पत्रकार संजय वर्मा प्रजापति को प्रजापति मालवीय समाज आष्टा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। शनिवार 14 दिसंबर को प्रजापति मालवीय समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं सीहोर जिला अध्यक्ष जगदीश प्रजापति जसमत ने एक साधारण बैठक में नियुक्ति पत्र देकर एक घोषणा की।

बैठक में मुख्य रूप से अर्जुन प्रजापति अवंतिका , सोनू प्रजापति रवि प्रजापति, हेमराज सिंह अजमानी नन्नू सिंह चावलिया , त्रिलोचन राम प्रसाद लाइनमैन , अनिल जाजपुरिया नारायण सिंह प्रजापति,राजा राम लाइनमेन सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।संजय वर्मा की इस नियुक्ति पर आष्टा के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं समाज के लोगों ने बधाई दी।

श्री संजय वर्मा ने सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, महेश जाट,राजीव गुप्ता,मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे,राकेश प्रजापति को नियुक्ति पत्र सौंप कर सकल हिंदू समाज की सदस्यता के लिए आवेदन दिया जिसे स्वीकार कर उन्हें सदस्यता प्रदान की गई। हार्दिक शुभकामनाएं

Leave a Comment