रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्षों का आष्टा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कालापीपल तहसील मंडल लसुड़लिया मलक से सुरेश परमार, अरनियाकला मंडल से लीलाधर जी गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष धन सिंह जी जाट और पूर्व मंडल अध्यक्ष भैरूसिंह जी राजपूत का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मंडी संचालक शिवनारायण परमार के निवास स्थान पर हुआ, जहां नगर भाजपा कोषाध्यक्ष सुरेश परमार के नेतृत्व में वार्ड पार्षद कल्लू मुकाती, जुगल किशोर मालवीय, राधेश्याम जी आलेरिया, जीतमल जी बागवान, संतोष जी विश्वकर्मा और निखिल गोस्वामी ने इनका सम्मान किया।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को साफा बांधकर और फूलमालाओं से सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी गई।इस स्वागत समारोह ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों और समर्थकों के बीच उत्साह और एकता का परिचय दिया।


