मानस सम्मेलन आष्टा का धार्मिक वैभव कैलाश परमार पूर्व नपाध्यक्ष

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

लगभग 45 वर्ष पूर्व आष्टा के तत्कालीन धार्मिक समाज सेवियों ने मानस सम्मेलन का प्रारंभ आष्टा में किया था, कुछ वर्षों का व्यवधान होने के आष्टा की आस्था ने पुनः मानस सम्मेलन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा कर इस गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाया है । यह विचार आज मानस सम्मेलन समिति के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व नपाध्यक्ष एवम मानस सम्मेलन समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार ने मानस सम्मेलन के अध्यक्ष मनोज ताम्रकार , सह प्रभारी बी एस वर्मा वरिष्ठ समाज सेवी दिनेश सोनी तथा पहलवान देवकरण मालवीय का स्वागत कर व्यक्त किए । इस वर्ष का मानस सम्मेलन स्थानीय मानस भवन में दिनांक 23 से 27 दिसम्बर तक दिन में एक बजे से पांच बजे तक प्रतिदिन आयोजित है । पांच दिवसीय मानस सम्मेलन में श्री शारदा नन्द जी सरस्वती शंकराचार्य जी एवं दीदी रश्मि जी शास्त्री सहित अन्य आमंत्रित विद्वानों के प्रवचन होंगे । स्वागत कर्ताओ में अभिभाषक सुरेंद्र परमार वीरेंद्र परमार , महेंद्र परमार , रवि विश्वकर्मा भी शामिल थे ।

आष्टा मानस सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर, साफा बांधकर और पुष्पमाला अर्पित कर मनाया नरेंद्र कुशवाह का जन्म दिन।

श्री नरेंद्र कुशवाहा जी का जन्मदिन बड़े उत्साह और सादगी से मनाए जाने का समाचार हर्ष का विषय है। अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख के रूप में उनका योगदान सराहनीय है।

आष्टा मानस सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों द्वारा केक काटकर, साफा बांधकर और पुष्पमाला अर्पित कर उनका स्वागत करना उनकी प्रतिष्ठा और समाजसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है।

इस अवसर पर सकल हिंदू समाज के वरिष्ठ एडवोकेट बी.एस. वर्मा, समिति के अध्यक्ष मनोज ताम्रकार, पूर्व अध्यक्ष दिनेश सोनी, वरिष्ठ समाजसेवी देवकरण पहलवान, सुशील कुशवाहा और मनोज कुशवाहा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

श्री कुशवाहा जी द्वारा मानस सम्मेलन हेतु ₹3100/- की दान राशि देना उनकी उदारता और समाजसेवा के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं!

Leave a Comment