मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा नगर में कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष और मां पार्वती धाम गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने अपने जन्मदिन को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने सर्वप्रथम गौ माता की पूजा की और उन्हें गो ग्रास (हरी सब्जी, सुदाना, पशु आहार) अर्पित किया।

इस अवसर पर मां पार्वती धाम गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा ने अपने निवास पर पुष्पमाला और साफा पहनाकर श्री कुशवाहा का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया।

सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता,मनीष डोंगरे, मुकेश नामदेव,राकेश प्रजापति ने गुलदस्ता भेंटकर,हरमाला पहनकर साफा बांध स्वागत कर बधाई दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी और गणमान्य व्यक्तियों में नरेंद्र सुराणा, सोनू सुराणा, शैलेंद्र जैन, शुभम कुशवाहा, महेश कुशवाहा, सिद्धांत जायसवाल, रवि कुशवाहा, विपिन सिंघी, नितिन सिंघी, पप्पू पार्वती इंजीनियरिंग, निलेश जैन, सोनू सुराणा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर महेश राठी (बाबा नमकीन) ने गौ माताओं के आहार हेतु 1100 रुपये दान स्वरूप प्रदान किए। इस आयोजन में मातृशक्ति ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर श्री कुशवाहा को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को समाज और गौ सेवा का प्रतीक बताया।

Leave a Comment