नवनियुक्त भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती अंजनी विशाल चौरसिया का वार्ड 18 में भव्य स्वागत

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 18 में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें पार्टी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अंजनी विशाल चौरसिया का स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष सुरेश परमार के निवास पर किया गया और इसका नेतृत्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती द्वारा किया गया।कार्यक्रम में कई प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें जुगल किशोर मालवीय, राधेश्याम अलेरिया, नीलिमा बैरागी, मनोहर बैरागी, प्रतिभा नागर, निर्मला कुशवाहा, संतोष विश्वकर्मा, अनिल धनगर, संध्या बजाज, प्रेमलता राठौर, और निखिल गोस्वामी शामिल थे।

अध्यक्ष श्रीमती चौरसिया का स्वागत फूल मालाओं, साफा पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया।

Leave a Comment