थाना पार्वती पुलिस को मिली सफलता महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 8 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

थाना पार्वती पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 8 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता तथा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं श्री आकाश अमलकर एस.डी.ओ.पी. आष्टा के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा के नेतृत्व में थाना पार्वती के अप क्र 467/24 धारा 64, 332(b) बीएनएस में आरोपी को 8 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया ।

कार्यवाही:-

दिनांक 16.12.24 को पीड़िता ने थाना पार्वती उपस्थित होकर शिकायत कि जब वह घर में सो रही थी तो आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ गलत काम किया था, आवाज सुनकर पीड़िता के परिजन आए तो उन्हें देखकर आरोपी भाग गया था । पीड़िता के बताएं अनुसार आरोपी रामदयाल मालवीय पिता गुड्डू मालवीय उम्र 22 वर्ष निवासी खामखेड़ा को त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पार्वती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।

सराहनीय कार्यवाही:-

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक चिन्मय मिश्रा, चौकी मैना प्रभारी उपनिरीक्षक हरिनारायण वर्मा, आरक्षक 200 राहुल वर्मा, सैनिक 398 सुनील वर्मा एवं समस्त स्टाफ थाना पार्वती का सराहनीय योगदान रहा ।

Leave a Comment