आष्टा उत्सव प्रेमी नगर हमारा भाई चारा कायम रहे- कैलाश परमार

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा -स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें तराशने के लिए नगर के सुभाष ग्राउंड पर जे. के. कप लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है । टूर्नामेंट में विजयी टीम के लिए कप के साथ ही प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम के लिए द्वितीय पुरुस्कार के रूप में 31 हजार रु.की आकर्षक नकद राशि दी जाएगी ।

टूर्नामेंट में भारत प्रोपेर्टीस के मजहर खान तथा आर .सी. चैलेंजर्स के उपेन्द्र गुणवान की कप्तानी में हुए रोमांचक मैच में काफी उतार चढ़ाव के बाद भारत प्रॉपर्टीज टीम की जीत हुई । मैच में बैट्समैन देवेंद्र गेल की नाबाद पारी काफी सराहनीय रही वहीं शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए जीतू यादव को मेन ऑफ दी मैच का पुरुस्कार दिया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि हमारा शहर आष्टा मूलतः एक उत्सव प्रिय नगर है । यहां की सामाजिक , सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में परस्पर भाई चारे के साथ ही जबरदस्त उत्साह दिखाई देता है । नगर की यही पहचान हमेशा बनी रहना चाहिए । टूर्नामेंट के आयोजक पार्षद जाहिद गुड्डू तथा टूर्नामेंट कमिश्नर नवाब बेरी ने मुख्य अतिथि कैलाश परमार तथा विशेष अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष खालिद पठान का साफा बांध कर पुष्पमालाओं से स्वागत किया । टूर्नामेंट की कमेंट्री कुशलपाल लाला तथा राहुल वाल्मीकि ने की । इस अवसर पर टूर्नामेंट आयोजन में सहयोगी फैजुद्दीन एवम तोसिफुद्दीन , वरिष्ठ खिलाड़ी नफीस जुम्मापुरा , सुनील प्रगति , नफीस खां आदि उपस्थित थे ।

Leave a Comment