रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
भाजपा जिला,मंडल,बूथ स्तर पर 25 को सुशासन दिवस एवं 26 को वीर बाल दिवस मनायेगी।

आष्टा । भारतीय जनता पार्टी सीहोर के जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने जिला महामंत्री श्री धारासिंह पटेल को 25 दिसम्बर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन जिसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है एवं 26 दिसम्बर को साहिबजादों की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। दोनों कार्यक्रमो का जिला महामंत्री श्री धारासिंह पटेल को जिला प्रभारी एवं भूपेंद्रसिंह सिसोदिया व ओम पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की सीहोर जिले के सभी 24 मंडलो में 25 एवं 26 दिसम्बर को उक्त दोनों कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की भाजपा इन दोनों सुशासन एवं वीर बाल दिवस पर जिले से लेकर मंडल ओर बूथ स्तर तक प्रदेश नेतृत्व द्वारा दीये कार्यक्रमो का आयोजन करेगी।

