सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

दिनांक 20 दिसंबर 2024 को, सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व स्वाति मिश्रा आष्टा के मार्गदर्शन में ग्राम रूपेटा, तहसील आष्टा स्थित शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 3/1 के अंश भाग पर बने हिंदुस्तानी ढाबा को जमींदोज किया गया।

इस कार्रवाई में ढाबा संचालक महेंद्र सिंह पिता करणसिंह के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार आष्टा पंकज पवैया, नायब तहसीलदार मुकेश सावले, नायब तहसीलदार जावर अविनाश सोनानिया, हल्का पटवारी शिवचरण रणकोशल, सैनिक दिलीप सिंह, जीवन मेवाड़ा और पवन वर्मा सहित संयुक्त दल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह कदम सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया।



