रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा बुधवार को नगर की मां पार्वती धाम गौशाला में कलचुरी कलार(जयसवाल) समाज अध्यक्ष प्रेमनारायण जयसवाल ने अपने परिवार एवं मित्रों के साथ मां पार्वती धाम गौशाला पहुंचकर गौ माता की पूजन अर्चना आरती कर गौ माताओं को हरी सब्जी सुदाना पशु आहार खिलाकर श्री जायसवाल ने अपना जन्मदिन मनाया ।

इस अवसर पर मां पार्वती धाम गौशाला कोषाध्यक्ष संजय सुराणा को₹1100/रूपए की दान राशि गौ माताओं के आहार हेतु प्रदान किए, श्री जायसवाल ने मां पार्वती धाम गौशाला में 100 गो वंशों से भी अधिक व नगर की बीमार एवं एक्सीडेंटली गो वंश का प्रतिदिन उपचार गौशाला की सुंदर व्यवस्थाओं को देख कर समिति की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया ।

इस अवसर पर सिद्धू सिंह जयसवाल, मनोहर जायसवाल, संतोष जायसवाल, बंटी जायसवाल, गौरी शंकर राठौर, दिनेश सोनी, अंतर सिंह जायसवाल, संतोष जयसवाल मेवाड़ा कॉलोनी, योगेश गुप्ता, योगेंद्र जायसवाल, सौरभ जयसवाल, आदि उपस्थित रहे मां पार्वती धाम गौशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कलचुरी जयसवाल समाज अध्यक्ष प्रेमनारायण जायसवाल का पुष्पमाला व साफा बांधकर स्वागत सम्मान करते हुए जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी

