रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय, आष्टा में दिनांक 13.01.2025 को पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रयोजन और इप्का भोपाल के मार्गदर्शन मे पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा प्राचार्य डॉ. पुष्पलता मिश्रा के मार्गदर्शन में इको क्लब प्रभारी डॉ. कृपाल विश्वकर्मा द्वारा महाविद्यालय में चाइनीस मांझा उपयोग न करने हेतु महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई और बताया गया कि विश्व में चाइनीस मांझे के कारण पशु, पक्षी और मनुष्य को हानि हो रही है जिसका प्रभाव पर्यावरण पर भी पड़ रहा है।

हम पर्यावरण संरक्षण एवं जन सामान्य को सुरक्षित रखने हेतु यह शपथ ले रहे हैं और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे कि कोई भी चाइनीस मांझे का उपयोग न करें। इस शपथ में समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

