नगर के प्रतिष्ठित भोजवानी परिवार ने गौ माता की पूजन अर्चना कर व गो ग्रास खिलाकर मनाई पुण्यतिथि

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

स्वर्गीय श्री तुलजाराम जी भोजवानी की पुण्यतिथि पर उनके परिवार द्वारा मां पार्वती धाम गौशाला में विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान गौ माता की पूजा-अर्चना की गई और उन्हें गो ग्रास, सुदाना, पशु आहार, एवं हरी सब्जियां खिलाई गईं।

परिवार के सदस्यों ने स्वर्गीय श्री तुलजाराम जी भोजवानी के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।गौशाला के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री तुलजाराम जी भोजवानी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी थे और लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते थे।

उनके परिवार ने भी उनकी परंपरा को जीवित रखा है और हर धार्मिक कार्य में सक्रिय भूमिका निभाता है।इस अवसर पर भोजवानी परिवार ने मां पार्वती धाम गौशाला समिति को ₹1100/- की दान राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त दान स्वरूप ₹202/- दिप्ती भोजवानी और ₹500/- वानी भोजवानी ने गौ माताओं के आहार के लिए दिए।

पुत्रगण श्री मनोहर भोजवानी, श्री हरीश भोजवानी, श्री किशन भोजवानी, श्री कैलाश भोजवानी, श्री दिलीप भोजवानी, श्री नयन भोजवानी, श्री नरेश भोजवानी, सिंधी पंचायत के प्रमुख श्री सुशील भोजवानी, श्री चंदर भोजवानी, व्यापार महासंघ संयोजक श्री देवानंद भोजवानी, श्री मनोज दादलानी, श्री हीरा भोजवानी, और भोजवानी परिवार की मातृशक्ति भी इस मौके पर उपस्थित रही।

गौशाला के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाहा ने भोजवानी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय तुलजाराम जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Comment