स्थानीय वस्त्र व्यापारी संघ का कार्यक्रम एवं स्नेह भोज संपन्न, धीरज सिंह ठाकुर पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

स्थानीय आशीर्वाद पार्टी हाल में वस्त्र व्यापारी संघ का मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्नेह और सामूहिकता की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान संघ के आय-व्यय का विवरण वर्तमान अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इसके पश्चात, संघ के प्रवक्ता त्रिलोक बोहरा ने अध्यक्ष पद के लिए धीरज सिंह ठाकुर का नाम प्रस्तावित किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर वस्त्र व्यापारी संघ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment