रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर में शास्त्री कॉलोनी स्थित महाडिक परिवार निवास पर महाराष्ट्रीयन मराठी समाज परंपरा अनुसार मकर संक्रांति पर्व पर नवरत्न गजानन महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता बबनराव महाडिक ने बताया इस दिन से महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना के लिए व परिवार की सुख-शांति के लिए मकर संक्रांति से वसंत पंचमी व चैत्र माह के पूरे महीने हल्दी कंकु का आयोजन करती है।

इस दिन बच्चों में भी विशेष उत्साह देखा जाता है महाराष्ट्रीयन समाज में इस पर्व का विशेष महत्व है। महाडिक परिवार कि महिलाओं ने अपने निवास पर एक-दूसरे को मिट्टी के छोटे से मटकेनुमा बर्तन में चने के होले, तिल-गुड़ के लड्डू, मूंग, चावल, गाजर व बोर मिला कर भर कर एक दूजे को दिए ।

विवाहित महिलाओं ने आपस में एक-दूसरे को हल्दी कुमकुम का टीका भी लगाया एवं तिल से बनी मिठाई खिलाई महिलाओं ने आपस में सुहाग की चीजें जैसे- बिछिया, पायजब, कंगन, कुंकुम, बिन्दी आदि उपहार में दी। ‘तीळ गुळ घ्य गोड़ गोड़ बोला’ कहकर सभी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। संक्रांति के दिन नई बहू व नवागंतुक शिशु को तिल के सुंदर गहने पहनाए जाते है अखिल भारती कुशवाहा महिला महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नरेंद्र कुशवाहा ने कहां की मकर संक्रांति पर्व पर बच्चे हो या बड़े सभी मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का आनंद लेते हैं।

पूरा आकाश नीले-पीले, लाल, हरे, पतंगों से सराबोर दिखाई देता है इस अवसर पर अनिता महाडिक, गीता कुशवाहा, नीता महाडिक, अश्विनी महाडिक, रंजू कुशवाहा, मंजू कुशवाहा हेमलता कुशवाह, ज्योती सुर्वे, सुजाता कोळेकर, कविता शेंबडे, सुनिता काटकर, सुवर्णा जाधव, सोनू कुशवाह, आशा कुशवाह, अक्षता शिंदे, आदि मातृशक्ति उपस्थिति रही।


