रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

कोठरी की बालिकाओं ने जूड़ो-कराटे में जीता गोल्ड एवं सिल्वरआष्टा। तहसील अंचल के ग्राम कोठरी की शासकीय उमावि एवं छात्रावास की कक्षा 7वीं में अध्ययनरत बालिकाएं संध्या पेरवाल एवं तनिक्षा पेरवाल ने राज्य स्तरीय जुड़ो-कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीतकर क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में स्थानीय भोपाल नाका स्थित मोहित किराना स्टोर्स पर स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने दोनों बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की

इस अवसर पर रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि इतनी छोटी आयु में दोनों बालिकाओं ने राज्य स्तर पर आष्टा तहसील का नाम गौरवान्वित किया है। इसके लिए दोनों बालिकाओं के साथ-साथ उनके कोच प्राची भी बधाई की पात्र हैं, जिन्होंने उन्हें इस स्तर तक पहुँचाया।सम्मान समारोह में गुरु रविदास जांगड़ा सूर्यवंशी समाज वेलफेयर सोसायटी धर्मशाला एवं छात्रावास निर्माण समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाशचन्द्र प्रहलाथिया, मुगली सरपंच ज्ञानसिंह ठाकुर, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, गजराजसिंह ठाकुर, सुनील जामलिया, श्रवण बामनिया समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

