रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा । मुल्लानी ग्राम के विक्रम सिंह,जीवनसिंह की पूज्य माताजी एवं आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की चाची श्रीमती फूलकुंवर बाई के दुखद निधन कल रात्रि में हो गया था । आज मंगलवार को प्रातः 10 बजे उनके गृह ग्राम मुल्लानी { मंगलपुर} ग्राम पंचायत गवाखेड़ा (आष्टा ) के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

ग्राम में उनके निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली जो स्थानीय मोक्षधाम पहुची,जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

श्रीमति फुलकुंवर बाई की अंतिम यात्रा में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के अनेकों ग्रामो,पंचायतों,आष्टा, जावर,कोठरी से बड़ी संख्या में भी नागरिक,जनप्रतिनिधि,पत्रकार, भाजपा,कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की ।

दबंग न्यूज भोपाल, न्यूज नेशन नेटवर्क 81, आष्टा न्यूज पोर्टल आष्टा संवाददाता राजीव गुप्ता परिवार द्वारा श्रद्धासुमन।

