म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा दो दिवसीय ‘‘अनुभूति कार्यक्रम’’ का आयोजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। वन, वन्यप्राणी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आष्टा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत म.प्र. ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा दो दिवसीय ‘‘अनुभूति कार्यक्रम’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार और गुरुवार को गोविंदपुरा बीट स्थित पार्वती नदी उद्गम स्थल पर होगा।इस कार्यक्रम में 250-250 छात्र-छात्राओं को वन और पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, पक्षी दर्शन, वन औषधि, और वन्यप्राणी प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

साथ ही, उन्हें प्रकृति से जुड़ने का अनुभव प्रदान किया जाएगा।वनमंडलाधिकारी मगन सिंह डावर, उपवनमंडलाधिकारी राजेश शर्मा, रेंजर राजेश चौहान और स्थानीय वन समितियों के सदस्य, शिक्षक, जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान: एक आवश्यकता आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन, वनों की कटाई, बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं ने हमारे अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है। इस संकट को दूर करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

