रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार, जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, आष्टा में किया गया।

इस परीक्षा में कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परीक्षा के प्रमुख बिंदु:पहला दिन (22 जनवरी 2025): लक्षित 423 बच्चों में से 358 बच्चों ने परीक्षा दी।
दूसरा दिन (23 जनवरी 2025): 480 में से 458 बच्चों ने सहभागिता की।

जिला परियोजना समन्वयक श्री रमेश राम उईके ने पहले दिन परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों और उनके अभिभावकों को भोजन पैकेट वितरित किए। बच्चों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था विभाग द्वारा सुनिश्चित की गई।जन शिक्षा केंद्र स्तरीय परीक्षा में सफल बच्चों को बीआरसीसी श्री अजब सिंह राजपूत द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

परीक्षा आयोजन में योगदान देने वाले अधिकारी और शिक्षक:
परीक्षा प्रभारी: श्री फूलचंद सांकले,निरीक्षक: बीएसी देवजी मेवाड़ा, मनोज विश्वकर्मा, नारायण सिंह मेवाड़ा, मनोहर लाल विश्वकर्मा ।

अन्य योगदानकर्ता:
श्री महेंद्र सिंह मालवीय, जगदीश मालवीय, केदार परमार, हरेंद्र सिंह ठाकुर, शालिनी सरसिया, और अन्य समन्वयक व शिक्षक।परीक्षा का आयोजन सफल रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी अधिकारियों और शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

