आष्टा में यातायात सुधार हेतु पार्किंग लाइन बनाने का निर्णय

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

https://youtu.be/WBhYBGe-PMs?si=sec8-7qxMW5R1J7E

केंद्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत, आज 24 जनवरी 2025 को आष्टा शहरी क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कन्नौद रोड के दोनों ओर, भोपाल नाका से मंडी गेट तक पार्किंग लाइन डाली जाएगी।

पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर, थाना प्रभारी श्री गिरीश दुबे, यातायात प्रभारी श्री ललित कुमार गुप्ता,

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राय सिंह मेवाड़ा और सीएमओ श्री राजेश सक्सेना उपस्थित रहे।पार्किंग लाइन बनाने का कार्य आगामी दिनों में शुरू किया जाएगा।

Leave a Comment