15000 की राशि एकत्रित, बच्चों की पढ़ाई में मदद के लिए उपयोग,
इस प्रकल्प के तहत उन बच्चों की मदद की जाएगी जो स्कूल नहीं जाते हैं या शिक्षा से वंचित हैं।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर

विपिन सिंघवीजन सहयोग ग्रुप के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि आप सभी के सहयोग से जो राशि एकत्रित हुई है, उसका उपयोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प वनवासी कल्याण परिषद के माध्यम से किया जाएगा।

इस प्रकल्प के तहत उन बच्चों की मदद की जाएगी जो स्कूल नहीं जाते हैं या शिक्षा से वंचित हैं।इन बच्चों को शिक्षा देने के लिए 25-30 बच्चों पर एक शिक्षक नियुक्त किया जाएगा, जो न केवल उन्हें पढ़ाई में मदद करेगा, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार भी देगा। इस शिक्षक के पारिश्रमिक और बच्चों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री जैसे पेंसिल, कॉपी, स्लेट, पट्टी, पहाड़ा आदि की खरीदी की जाएगी।

प्रमुख निर्णय
1 एक शिक्षक का वार्षिक पारिश्रमिक 20,000 रुपये तय किया गया है।
2. यह राशि प्रकल्प के सदस्यों द्वारा सामग्री की खरीदी में उपयोग होगी।
3. संस्था द्वारा इस राशि के उपयोग की रसीद भी प्रदान की जाएगी।
आष्टा के वार्ड नंबर 15, इंदिरा कॉलोनी में शाखा जल्द शुरू होगी।आज इस पुनीत कार्य के लिए राशि का सहयोग ग्रुप के सदस्यों आशीष सोनी और कृष्णा सोनी द्वारा किया गया। जन सहयोग ग्रुप की यह पहल शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में एक बड़ा योगदान साबित होगी।


