नगर के प्रमुख पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 26 जनवरी, रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ख्रीस्त प्रेमालय के प्रबंधक फादर टॉमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात छात्रों ने शहीदों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए प्रार्थना की। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया।

मुख्य अतिथि फादर टॉमी ने अपने संबोधन में बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व को समझाते हुए राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य फादर मेल्विन की जे ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का उत्साहपूर्ण योगदान देखने को मिला।

Leave a Comment