76वें गणतंत्र दिवस पर विधायक गोपाल सिंह जी ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम में वितरित किए पुरस्कार

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आज 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने मुखर्जी ग्राउंड में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।इस आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री गोपाल सिंह जी इंजीनियर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीमती अंजलि विशाल चौरसिया, पूर्व विधायक श्री रघुनाथ सिंह मालविय, संजीव पांचम, जनपद उपाध्यक्ष श्री गजराज सिंह मेवाड़ा, एसडीएम महोदय, अन्य अधिकारीगण एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।इस मौके पर देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गणतंत्र दिवस की इस गरिमामयी आयोजन में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशप्रेम की भावना को उजागर किया।जय हिंद!

Leave a Comment