विश्वकर्मा लोहार समाज की बैठक संपन्न, धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री विश्वकर्मा जी का प्राकट्योत्सव

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

विश्वकर्मा लोहार समाज की आवश्यक बैठक बजरंग कालौनी हरदौल लाला बाग हनुमान मंदिर में संपन्न हुई समाज के अध्यक्ष लखन विश्वकर्मा ने बताया कि बैठक में समाज हित की चर्चा कर अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, साथ ही आने वाली 10 फरवरी को भगवान श्री विश्वकर्मा का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया, बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ अनोखीलाल विश्वकर्मा जी ने की 10 फरवरी भगवान श्री विश्वकर्मा जी के प्राकट्योत्सव कार्यक्रम का अध्यक्ष सर्वसम्मति से गोपाल सिंह विश्वकर्मा निवासी इंद्रा कालोनी को बनाया गया ।

बैठक में गोपाल सिंह विश्वकर्मा, अनोखीलाल विश्वकर्मा, पर्वत सिंह विश्वकर्मा, ब्रजमोहन विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, मानसिंह विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, राजबहादुर विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, चंद्रपाल विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, लखन विश्वकर्मा, दिनेश पांचाल, विनोद विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा अरनिया, बसंत जी विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे! समापन में राजबहादुर विश्वकर्मा ने सबका आभार प्रकट किया!

Leave a Comment