जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा ने ग्राम मुलानी पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की चाची जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा ने ग्राम मुलानी पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की चाची जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी बबलू सुराणा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी, पांचम कोठरी, मंडल अध्यक्ष देव जी पटेल, दशरथ मेवाड़ा, उमेश शर्मा, राधेश्याम, दलपति प्रेम मेवाड़ा, कल्याण सिंह ठाकुर, मानसिंह इलाही, मनोज वेद, रुपेश पटेल, नितेश महाकाल, धर्मेंद्र मेवाड़ा

सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


