न्यायधीश वन्दना त्रिपाठी का भावुक उद्बोधन
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा न्यायालय में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 श्रीमती वन्दना त्रिपाठी के गुना स्थानांतरण होने पर अभिभाषक संघ आष्टा द्वारा भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम स्थानीय गोकुलधाम गार्डन में संपन्न हुआ, जहां न्यायधीशों और अधिवक्ताओं ने मिलकर न्यायधीश त्रिपाठी के कार्यकाल की सराहना की।न्यायधीशों का सम्मान एवं अभिनंदनसमारोह की शुरुआत में सभी न्यायधीशों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। अभिभाषक संघ आष्टा के अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।

संघ के पदाधिकारियों ने न्यायधीश श्रीमती वन्दना त्रिपाठी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट न्यायिक कार्यों के प्रति आभार जताया।न्यायधीश वन्दना त्रिपाठी का भावुक उद्बोधनअपने उद्बोधन में न्यायधीश श्रीमती वन्दना त्रिपाठी ने कहा,”आष्टा अभिभाषक संघ ने मुझे कार्य करने का इतना अच्छा माहौल दिया कि यदि अवसर मिला, तो मैं फिर से आष्टा आना चाहूंगी।
“विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति।
इस अवसर पर प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश कुमार चौहान, न्यायधीश नदीम जावेद खान, न्यायधीश श्रीमती ऋचा जैन, डीपीओ देवेंद्र सिंह ठाकुर, एडीपीओ आशीष त्रिपाठी सहित अभिभाषक संघ आष्टा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

स्नेह भोज एवं सफल संचालन कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने स्नेह भोज का आनंद लिया।अभिभाषक संघ आष्टा के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह मकवाणा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन निलेश कुमार शर्मा एडवोकेट ने किया।

