समाधि दिवस पर भूतबली सागर जी महामुनिराज की डॉक्युमेट्री फ़िल्म ”महासाधक का भव्य प्रसारण”

“दिव्योदय तीर्थ किला जिनालय में हुआ प्रसारण, अनुराग जैन ने किया निर्देशन”

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा – दिव्योदय तीर्थ किला जिनालय आष्टा में भूतबली सागर जी महामुनिराज के प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके जीवन पर आधारित डॉक्युमेट्री फ़िल्म का भव्य प्रसारण हुआ। यह फ़िल्म वर्धमान डिजिटल की प्रस्तुति थी और अनुराग जैन ने इसका लेखन निर्देशन किया है इस फ़िल्म में भूतबली सागर जी महामुनिराज के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया है, जिनमें उनका बचपन, उनकी शिक्षा, उनकी धार्मिक यात्रा और उनके उपदेश शामिल हैं।

फ़िल्म के प्रसारण के दौरान, दिव्योदय तीर्थ किला जिनालय में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने फ़िल्म को बहुत पसंद किया और भूतबली सागर जी महामुनिराज के जीवन और उपदेशों से प्रेरित हुए। उनके समाधि के दृश्यों पर सारे भावुक होगये इस अवसर पर निर्देशक अनुराग जैन ने कहा, “की भूतबलि सागर जी के जीवन के बारे में बहुत से लोगो को कई चीज़े पता नहीं थी इसलिए यह फ़िल्म उनके जीवन और उपदेशों को समझने के लिए एक अद्भुत अवसर है।

हमारा लक्ष्य था इसे महासाधक की कहानी जन जन तक पहुचाने का हमें उम्मीद है कि यह फ़िल्म लोगों को प्रेरित करेगी और इस फ़िल्म से हमे उनके जीवन के बारे में उनकी साधना के बारे में जानने में मदद मिलेगी वर्धमान डिजिटल और द महावीर मार्ग की योजना है कि यह फ़िल्म अन्य शहरों में भी प्रसारित प्रसारित होगी जहाँ उनसे जुड़े भक्त इसके देख सके, इस फ़िल्म का प्रसारण मीरा रोड मुंबई में भी है अनुराग जैन ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह फ़िल्म लोगों को प्रेरित करेगी और उन्हें जैन धर्म के मूल्यों और सिद्धांतों को समझने में मदद करेगी।”

Leave a Comment