इको क्लब द्वारा “सतत जीवन शैली पर्यावरण संरक्षण एवं प्रबंधन” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। शासकीय शहीद भगतसिंह महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला को जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय, भारत सरकार तथा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन, मध्य प्रदेश शासन भोपाल के सहयोग से संचालित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आर्मी सैनिक श्री रहमत खान, महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. अबेका खरे और ईको क्लब प्रभारी डॉ. कृपाल सिंह विश्वकर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्य अतिथि श्री रहमत खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग और प्रबंधन ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।

उन्होंने खानपान की महत्ता को समझते हुए सतत जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. अबेका खरे ने पर्यावरण संरक्षण को नैतिक एवं सामाजिक दायित्व बताते हुए विद्यार्थियों को इस दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।ईको क्लब प्रभारी डॉ. कृपाल सिंह विश्वकर्मा ने पर्यावरण संकट के समाधान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनअभियान के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।

उन्होंने वैज्ञानिक और व्यवहारिक दृष्टिकोण से पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर चर्चा की।इस कार्यशाला में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपेश पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुश्री वैशाली रामटेके ने किया।

Leave a Comment