नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे भुरू मुकाती व अनूपसिंह पटेल, नगर में हुआ भव्य स्वागत

प्रसिद्ध नर्मदा मैया के भक्त दादा गुरु के सानिध्य में 4 माह 6 दिन की नर्मदा परिक्रमा पैदल पूरी की।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी मुकाती परिवार के वरिष्ठ व्यापारी भुरू मुकाती ने अपने बहनोई अनूपसिंह पटेल (गुड़भेला, सीहोर निवासी) के साथ एक अद्वितीय आध्यात्मिक नर्मदा यात्रा पूर्ण की।

दोनों श्रद्धालु लगभग 4 वर्षों से निराहार रहकर केवल नर्मदा जल आचमन कर रहे थे प्रसिद्ध नर्मदा मैया के भक्त दादा गुरु के सानिध्य में 4 माह 6 दिन की नर्मदा परिक्रमा पैदल पूरी की।परिक्रमा पूर्ण कर नगर लौटने पर स्थानीय मुकाती पेट्रोल पंप पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

नगर के सामाजिक जनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक समुदाय एवं महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर परिक्रमार्थियों का अभिनंदन किया।इस पावन अवसर पर श्री मुकाती के मित्रों और परिवारजनों ने इसे आध्यात्मिक साधना एवं भक्ति का अनुपम उदाहरण बताया। स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी परिक्रमा के अनुभव सुने और परिक्रमार्थियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

भूरू मुकाती ने की मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित अन्य समाजसेवियों ने किया स्वागत

आष्टा। नगर के समाजसेवी भूरू मुकाती अपने मन में दृढ़ संकल्प व मां नर्मदा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा लिए नगर के लगभग चार माह पूर्व मां नर्मदा की पैदल परिक्रमा करने पहुंचे थे। ज्ञात रहे कि इसके पूर्व भी भूरू मुकाती द्वारा मां नर्मदा की परिक्रमा का संकल्प लिया गया था, किंतु शारीरिक पीड़ा के चलते परिक्रमा अधूरी छोड़ना पड़ा।

उसी अधूरी श्रद्धा को पूर्ण करते हुए द्वितीय चरण में भूरू मुकाती द्वारा चार माह चार दिन में मां नर्मदा की पैदल चलकर परिक्रमा पूर्ण की है। भूरू मुकाती ने मां नर्मदा की परिक्रमा दादा गुरू के नाम से ख्याति प्राप्त संत के सानिध्य में पूर्ण की।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षदगण कमलेश जैन, तारा कटारिया, रवि शर्मा, डाॅ. सलीम खान, अरशद अली, समाजसेवी अनूप जैन कचरू, तेजपाल मुकाती, मनीष डोंगरे, मनोहर भोजवानी सहित अन्य समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा भूरू मुकाती का स्वागत कर यात्रा पूरी करने पर शुभकामनाएं बधाई प्रेषित की।

Leave a Comment