मॉर्निंग फिटनेस क्रिकेट टूर्नामेंट लक्ष्मी चैलेंजर्स ने ताजपुरा को 19 रन से दी मात

मुख्य अतिथि आष्टा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने दी आयोजक ओर खिलाड़ियों को बधाई।

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा – राहुल वाल्मीकि द्वारा आयोजित श्यामा प्रशाद मुखर्जी मैदान पर मॉर्निंग फिटनेस क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन ताजपुरा ओर लक्ष्मी चैलेंजर्स के बीच मुकाबला हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आष्टा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकाश अमलकर और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ओर sdop आकाश अमलकर जी द्वारा आयोजक राहुल वाल्मीकि की तारीफ करते हुए सभी खिलाड़ियों को फिटनेस करने के साथ ऐसे आयोजन कर मनोरंजन से ओर खेल से जोड़े रखने पर बधाई दी

लक्ष्मी चैलेंजर्स की ओर से अनिल माहेश्वरी लुक्का द्वारा 30 रनों की पारी ओर 1 विकेट लेने पर मेन ऑफ द मैच चुना गया साथी आयोजक तुषार द्वारा बताया गया कि आज प्रतिष्ठित व्यापारियों की टीम जादूगर ग्रुप और पटेल चैलेंजर्स की बीच मुकाबला होगा।

Leave a Comment