आरोपी ने स्वयं को नेता का भांजा बताते हुए धमकी दी कि उसका ठेला जप्त कराकर जेल भिजवा देगा।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। पुलिस ने नेता, प्रभावशील व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों का डर दिखाकर अड़ीबाजी करने वाले आरोपी मनोज मेवाड़ा (निवासी राजूखेड़ी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सीहोर पुलिस द्वारा जिला बदर की कार्यवाही का प्रस्ताव दिया गया है।—घटना का विवरणफरियादी पवन चौरसिया, निवासी आष्टा, ने थाना आष्टा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चार दिन पूर्व जब वह शास्त्री कॉलोनी में सब्जी बेच रहा था, तब आरोपी मनोज मेवाड़ा ने उसे रोककर कहा कि वह सड़ी-गली सब्जियां बेचता है।

इसके बाद आरोपी ने दबाव बनाकर 620 रुपये की अड़ीबाजी की।इसके अलावा, आरोपी ने शास्त्री कॉलोनी और सेमनरी रोड पर भी सुरेश सोनी की चांदी की दुकान और सुहागमल मेवाड़ा की दूध डेरी पर इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दिया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे ने कार्रवाई की। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड। थाना कोतवाली सीहोर में चोरी के 4 अपराध और अड़ीबाजी व मारपीट का 1 अपराध दर्ज।थाना मंडी में भी मारपीट और अड़ीबाजी का एक मामला दर्ज।पूर्व में चोरी के एक मामले में 1 माह की सजा और ₹1000 का अर्थदंड।

एक अन्य चोरी के मामले में 5 माह 15 दिन तक जेल में रहा, हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ।अन्य मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।—पुलिस द्वारा उठाए गए कदममनोज मेवाड़ा की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए सीहोर पुलिस ने जिला बदर की कार्यवाही का प्रस्ताव दिया है ताकि इस तरह के अपराधों पर रोक लगाई जा सके।-
–सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में उप निरीक्षक चंद्रशेखर डीगा, आरक्षक संजय शर्मा और सैनिक मोरसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्यवाही के चलते आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ाया गया।


