सकल हिन्दू समाज आष्टा द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

नगर के चार बत्ती चौराहे, नजर गंज आष्टा में आयोजित हुआ कार्यक्रम

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा, 30 मार्च: हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में सकल हिन्दू समाज आष्टा द्वारा नजरगंज सुभाष चौक पर हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों, सकल हिंदू समाज के अध्यक्षों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर सकल हिन्दू समाज के प्रमुख सदस्य सर्व श्री सुरेश सुराणा, मुकेश नामदेव, रमेश जी भामा, नरेन्द्र कुशवाहा, मनीष डोंगरे, पत्रकार राजीव गुप्ता, बी.एस. वर्मा एडवोकेट, महेश जाट, रमेश मालवीय, गोपाल जी पांचाल, अनिल जी धनगर, पवन जी सुराणा, सुधीर जी मेहलवार, पूर्व पार्षद सुभाष जी नामदेव, समाजसेवी देवकरण जी पहलवान एवं अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आष्टा के सुप्रसिद्ध गायक सुमित जी चौरसिया ने अपनी मधुर आवाज में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन एवं शिव रुद्राष्टकम का सस्वर पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस आयोजन के माध्यम से नगर में आध्यात्मिकता एवं धार्मिक चेतना का संदेश दिया गया।

Leave a Comment