राम का चरित्र लोकतांत्रिक था,राम इस देश की आत्मा कैलाश परमार

रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

*राम का चरित्र लोकतांत्रिक था राम इस देश की आत्मा है उनका चरित्र इस देश का चरित्र है । जिस तरह हमारा राष्ट्रीय ध्वज शांति शौर्य और समृद्धि के साथ निरन्तर प्रगति शील रहने का संदेश देता है ठीक उसी प्रकार भगवान राम के जीवन और चरित्र से हमे विनयशीलता और पराक्रम के साथ ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन की शिक्षा प्राप्त होती है । राम भारत की आत्मा हैं उनका जन्मोत्सव हमे ऊर्जा और आस्था प्रदान कर रहा है ।

पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने सैंधव क्षत्रिय युवा राजपूत समाज द्वारा राम नवमी के अवसर पर निकाली गई शौर्य और पराक्रम यात्रा में शामिल हजारों राम भक्तों के स्वागत के दौरान कहीं । कैलाश परमार मित्रमंडल ने बुधवारा मार्ग स्थित खारी कुंडी तिराहे पर शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया । पूर्व नपाध्यक्ष ने साथियों सहित रथ में विराजित श्रीराम सीता लक्ष्मण एवम बाल हनुमान के स्वरूप की आरती और पूजन की । प्रभु श्रीराम के जयकारों के साथ भजन और मंगल गीत पर थिरकते युवा और समाज के वरिष्ठ जन की उपस्थिति में निकली शौर्य यात्रा में शामिल भक्तजन पर पुष्प वृष्टि की गई।

कैलाश परमार नेशौर्य यात्रा समिति के अध्यक्ष गजराज सिंह रावत उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह जितेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सचिव वीरेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह , केशर सिंह अरविंद सिंह धर्मेंद्र सिंह अर्जुन सिंह पुष्पेंद्र सिंह लोकेंद्र सिंह आदि का स्वागत पट्टिका से स्वागत किया । इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी मोहनसिंह अजनोदिया प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति ,पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाह, मनोहर जायसवाल चंचु ताम्रकार, पल्लव प्रगति , रितिक धवल , विजय राठौर , भविष्य कामरिया गोलू , अंशुल राठौर , राहुल जैन , राजकुमार मनीष सेन आदि ने भी चल समारोह का स्वागत किया।

Leave a Comment