कटर मशीन सहित लाखों की लकड़ी जब्त।
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। वन विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाहियों से अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आष्टा वन परिक्षेत्र में दूसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए एक फर्नीचर दुकान पर छापा मारा गया, जहां बगैर लाइसेंस के लकड़ी का कारोबार किया जा रहा था।डीएफओ मगन सिंह डाबर के निर्देश और एसडीओ एल्विन बर्मन के मार्गदर्शन में रेंजर नवनीत झा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पार्वती थाने के पीछे संचालित फर्नीचर दुकान पर कार्रवाई की।

यहां सागौन व अन्य कीमती लकड़ियों से बने 190 पटिए और 48 पल्ले सहित दो बड़ी कटर मशीन, दो शिकंजा, एक हाथ कटर मशीन, एक रूंदा, एक ड्रिल मशीन, एक वेक्यूम मशीन, दो नग गुनिया, एक वसूला और एक अतिरिक्त कटर मशीन जब्त की गई।कार्रवाई के दौरान आरोपी पंकज पटेल निवासी इंदौर मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 72 हजार रुपये आंकी गई है।इस कार्रवाई में रेंजर नवनीत झा, डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र सिंह, रजना भालसे, वन रक्षक कपिल कुमार यादव, बहादुर सिंह ठाकुर, सावित्री मरकाम, महेश परमार, कैलाश वर्मा, रामसिंह बागवान, दरयाव सिंह आदि वनकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वन विभाग की यह सख्त कार्रवाई इस बात का संकेत है कि अब आष्टा वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार की गुंजाइश नहीं बची है।

