
रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं राज्य सरकारें महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही हैं। पहले जहाँ महिलाएं केवल घर-गृहस्थी तक सीमित थीं, आज वे हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होकर पुरुषों के समकक्ष खड़ी हैं।इन्हीं विचारों को नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित महिला मैत्री ग्रुप एवं मेडी सेवा द्वारा संयुक्त रूप से रॉयल मार्केट, सिविल अस्पताल के पीछे लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किया।

शिविर में डॉ. सपन पलोड़ द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया एवं ऑपरेशन योग्य मरीजों की पहचान की गई। वहीं डॉ. हर्षल हुरकट (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ) ने भी मरीजों की जांच कर परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।इस अवसर पर दिलीप सेठी, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र गंगवाल, राहत अली, रजनीश सुराना, श्रद्धा गंगवाल, मोनिका सुराना, साधना रांका, मोना कौचर, पूजा बड़जात्या, सुनीता सोनी, रेणु गोखरू, अंजू जैन, रंजना जैन, जाग्रति गुलवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

