रिपोर्ट राजीव गुप्ता आष्टा जिला सीहोर एमपी

आष्टा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रवि मालवीय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में उनके निज कार्यालय स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने श्री मालवीय को आत्मीय शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए।

श्री मालवीय ने जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप जन्मदिन समारोह स्थगित किया गया। किंतु समर्थकों के आग्रह व बिगड़ते पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण द्वारा यह दिन मनाया गया।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं में शामिल थे:जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम,

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पाटीदार, कृपालसिंह पटाड़ा, व्यापार महासंघ अध्यक्ष रूपेश राठौर, पार्षदगण रवि शर्मा, कमलेश जैन, डॉ. सलीम खान, तारा कटारिया, नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, विशाल चौरसिया, आनंद जैन, राजेन्द्र केशव, महेन्द्रसिंह ठाकुर, मोहित सोनी, नगर उपाध्यक्ष मनीष धारवां, राकेश प्रजापति, अरशद अली, चंदनबाला वोहरा, चेतन छाजेड़, जितेन्द्र बुदासा।

